उत्तराखंड

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा समर्पित प्रकोष्ठ, छह पदों को मंजूरी

धामी कैबिनेट के निर्णय

  • अग्निवीरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में करेगा मदद
  •  निदेशक समेत छह संविदा पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

हमारु अपणु उत्तराखंड, ब्यूरो, देहरादून। सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उत्तराखंड में समर्पित प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 778/2025 के क्रियान्वयन के तहत मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्तावित प्रकोष्ठ राज्य स्तर पर अग्निवीरों से संबंधित मामलों के लिए समन्वय की भूमिका निभाएगा। इसका उद्देश्य सेवामुक्त अग्निवीरों को रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

प्रकोष्ठ के प्रभावी संचालन के लिए संविदा के आधार पर कुल छह पद सृजित किए जाएंगे। इनमें एक उप निदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का पद शामिल है।

अग्निवीर योजना के तहत सैन्य सेवा पूरी करने के बाद युवाओं के पुनर्वास और भविष्य की योजनाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का यह प्रकोष्ठ ऐसे युवाओं को उपलब्ध सरकारी अवसरों की जानकारी देने और उन्हें संबंधित विभागों से जोड़ने में मदद करेगा।

सरकार का उद्देश्य सेवामुक्त अग्निवीरों के कौशल और सैन्य अनुभव का उपयोग राज्य के विकास में भी करना है। समर्पित प्रकोष्ठ के गठन से इस दिशा में एक संस्थागत व्यवस्था तैयार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button